रुड़की।
हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 20 दिसंबर को होने वाले जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आज रुड़की में सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

इसी क्रम में रुड़की स्थित कुष्ठ आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों को फल एवं कंबल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने इसे अपने मार्गदर्शक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद आदरणीय त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के रूप में मनाने का प्रयास बताया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत का जीवन समाज सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है, और उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची शुभकामना है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य रोड सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वरिष्ठजनों का हालचाल जाना और उनके प्रति सम्मान व संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


