विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर दिनांक 18 दिसंबर 2025 को कोतवाली रुड़की में अल्पसंख्यक समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम एवं सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

गोष्ठी के दौरान प्रतिभागियों को अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया तथा सभी उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। कार्यक्रम की फोटोग्राफी कर अल्पसंख्यक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय की इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा कुमारी नरगिस, पुत्री मुशर्रफ, निवासी रामपुर, रुड़की, जनपद हरिद्वार को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री मनीष उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय में जागरूकता बढ़ाना, आपसी सद्भाव को मजबूत करना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा।


