रुड़की। शहर में सामाजिक विकास और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए इब्राहिमपुर स्थित “ABC सेंटर” का शुभ उद्घाटन आगामी 27 अक्तूबर 2025 (सोमवार) को दोपहर 12 बजे माननीय महापौर के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

यह जानकारी नगर निगम रुड़की के नगर आयुक्त ने दी। उन्होंने बताया कि “ABC सेंटर” की स्थापना समाज के कल्याण और सेवा के उद्देश्य से की गई है। यह केंद्र स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न सुविधाओं और कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग करेगा।

उद्घाटन समारोह में नगर निगम रुड़की के समस्त पार्षदगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।


