रुड़की।
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान (न्यास) और पतंजलि योग समिति, रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम, रुड़की में एक भव्य और दिव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ 800 से अधिक लोगों ने सहभागिता की और योग के महत्व को समझा।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, मुख्य नगर आयुक्त राकेश तिवारी, महापौर श्रीमती अनिता अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (संयोजक), चैरब जैन, तथा ललित मोहन अग्रवाल (सह-संयोजक) ने दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्य योग प्रशिक्षकों — मोहित शर्मा, पवन कुमार आर्य, डॉ. बिपिन राठौर और रजनी कालरा ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास कराए और उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर “हम बदलेंगे युग बदलेगा” का संकल्प लेते हुए लोगों को अपने जीवन में नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम संचालन मीडिया प्रभारी केतन भारद्वाज ने किया।
भारत स्वाभिमान (न्यास) एवं पतंजलि योग समिति की ओर से संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें:
नरेश कुमार प्रजापति, सुरेश कुमार त्यागी, सुरेश पाल, रामभरोसे पाल, सुबोध यादव, संजय सैनी, गीता कार्की, आशा धस्माना, ममतेश सैनी, आशा प्रजापति, आरती, पुष्पा, सुनीता, प्रेक्षा वर्मा, मोहिनी रस्तोगी, गीता मलिक, रितिका, दमयंती, कमला कैंथोला आदि शामिल रहे।
विशेष उपस्थिति में कर्नल एम. पी. शर्मा, देशबंधु, पंकज नंदा, पूजा नंदा, हजम सिंह, मांगेराम प्रजापति, नीलिमा सैनी, अनूप राणा, बीरेंद्र शुक्ला, राहुल प्रजापति, हर्ष काला, पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, हरीश शर्मा, सोनी रोर, रश्मि चौधरी, अरविंद कश्यप, महेंद्र काला, नवीन जैन, परवीन राणा, वैद्य टेकवल्लभ आदि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में योग के प्रति जागरूकता और नियमित अभ्यास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा मिली, जिसने पूरे नगर को एक सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।


