रुड़कीः जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम द्वारा हाल ही में केदारनाथ और अहमदाबाद विमान दुर्घटनाओं पर दिया गया बयान गैरजिम्मेदारीपूर्ण बताते हुए उनके खिलाफ जोरदार विरोध किया।
गुस्साई कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम स्थल पर दुष्यन्त गौतम का पुतला फूंक किया और उनके खिलाफ नारा लगाया।
जिला कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने इस मौके पर कहा कि दुष्यन्त गौतम ने निंदनीय बयान दिया है, जिसके लिए उन्हें पत्रकार सहित राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रश्न किया कि जब आदेश अनुसार सुबह 6 बजे से पहले उड़ान भरने की इजाज़त नहीं थी, फिर यह हेलिकॉप्टर 5ः22 बजे ही कैसे उड़ान भरने आया?
चौधरी ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से लिए गए इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी भाजपा की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य का पूर्ण रूप से राजनैतिक शोषण किया है, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे उनके एजेंडे से गायब रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने भी इसका समर्थन किया और कहा कि दुष्यन्त गौतम ने अभद्र भाषा का उपयोग किया, जो उनके पद की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने हर तरह के भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार किया हुआ है।
विरोध कार्यक्रम में डॉ. राकेश गौड़, सरदार हरविंदर सिंह, अजय चौधरी, भूषण त्यागी, जय कुमार शर्मा, ओमवीर सिंह मलिक, राजा चौधरी एडवोकेट, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, डॉ. सुरेन्द्र प्रजापति, नीरज अग्रवाल, मकसूद हसन, रिजवान अहमद, पंडित वीरेंद्र शर्मा, विशाल सहगल, मोनू सैनी, उम्मीद गाजी, मदनपाल भड़ाना, अजय भाई, दीपक वर्मा, सुधीर चौधरी, हिमांशु चौधरी, नवीन जैन, जाकिर हुसैन, आशीष, डॉ. मीर हसन, प्रमोद धारिया, मोहित कुमार सन्नी, सतबीर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।


