By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: दिवाली की चमक में छिपा हैं जहर : डॉ. नरेश कुमार
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > देश > दिवाली की चमक में छिपा हैं जहर : डॉ. नरेश कुमार
देश

दिवाली की चमक में छिपा हैं जहर : डॉ. नरेश कुमार

Soni Ror
Last updated: October 18, 2025 9:01 am
Soni Ror
Share
3 Min Read
SHARE

दिवाली की चमक में छिपा जहर,,अब वक्त है बदलाव का

लेखक डॉ. नरेश कुमार, मुख्य संरक्षक, रोड युवा चेतना सभा (रजि) सहारनपुर

दिवाली का पांच दिनी पर्व आरंभ हो चुका है। यह उत्सव केवल दीपों और सजावट का नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, पारिवारिक एकता और सादगीपूर्ण आनंद का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की स्मृति में आरंभ हुआ यह पर्व आज अपनी मूल भावना से कहीं दूर होता जा रहा है।

जहाँ पहले लोग मिट्टी के दीयों में तेल डालकर, एक साथ बैठकर, प्रेमपूर्वक मिठाई बांटकर दीपोत्सव मनाते थे, वहीं अब यह पर्व प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धा और बाजारवाद की चकाचौंध में खोता जा रहा है।

त्योहार नहीं, व्यापार बन गया है दीपोत्सव

आज दीपावली के नाम पर उपहार देने और दिखावे की संस्कृति तेजी से बढ़ी है। मिठाई, गिफ्ट और महंगे पैकेजों की दौड़ ने आम परिवारों पर आर्थिक दबाव डाल दिया है। त्योहार अब सामाजिक मेलजोल से ज्यादा कर्ज और खर्च का प्रतीक बनता जा रहा है।

कंपनियां महीनों पहले अपनी योजना बनाकर बाजार में उतर जाती हैं — लाखों टन मिठाइयाँ, चॉकलेट और गिफ्ट पैक तैयार होते हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि इस दौड़ में मिलावटखोरों की चांदी हो गई है।

हर साल की तरह इस बार भी प्रशासन की छापेमारी में नकली मावा, मिलावटी पनीर, कैमिकल युक्त रसगुल्ले और दूषित मिठाईयाँ बड़ी मात्रा में पकड़ी जा रही हैं। सवाल यह है कि — क्या हम सचमुच अपने प्रियजनों को मिठास दे रहे हैं या जहर बाँट रहे हैं?

एक सादगीपूर्ण मुहिम की जरूरत

अब वक्त आ गया है कि समाज एकजुट होकर “सादगीपूर्ण दीपावली” की मुहिम शुरू करे। उपहारों की जगह शुभकामनाओं के संदेश भेजे जाएँ — लिखित या डिजिटल माध्यम से। इससे न केवल अनावश्यक खर्च और मिलावटी मिठाईयों का प्रचलन घटेगा, बल्कि त्योहार की वास्तविक भावना — सादगी, श्रद्धा और सामाजिक एकता — फिर जीवंत होगी।

दिवाली हमारी हो, बाज़ार की नहीं

दिवाली हमारा पर्व है, कंपनियों और मिलावटखोरों का नहीं।
सड़क किनारे टेंट लगाकर नकली मिठाई बेचने वाले चार दिन में लाखों कमा लेते हैं और हमें बीमारियाँ देकर चले जाते हैं। हमें तय करना होगा कि हम उनकी दिवाली मनाएँगे या अपनी संस्कृति की।

आइए, इस दीपावली एक संकल्प लें —
ना दिखावा, ना मिलावट, ना फिजूल खर्च — बस प्रेम, सादगी और स्वच्छता के दीप जलाएँ।
यही सच्चा दीपोत्सव होगा — समाज, स्वास्थ्य और सद्भाव के लिए

You Might Also Like

पारदर्शी प्रक्रिया पर राजनीति क्यों? SIR अभियान को लेकर देश में बढ़ा सियासी घमासान

लव मैरिज कर बसाया था परिवार, पलभर के गुस्से में उजाड़ा…पत्नी-सास को मार डाला, फिर ले ली अपनी जान

कांग्रेस बनाम RSS – विचारों का संघर्ष

थानो बना ‘लेखकों का तीर्थ’,देहरादून में बस रहा है भारत का पहला ‘लेखक गाँव’ 3 से 5 नवम्बर तक होगा ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025’, दुनिया भर के लेखक होंगे शामिल

“ये मोदी युग है बाबू… यहां बहुमत मायने नहीं रखता, अमित शाह हैं, वही काफी है!”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इंटर स्कूल एथलेटिक मीट में विजडम ग्लोबल स्कूल बना चैंपियन हरिद्वार यूनिवर्सिटी में द्वितीय इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट का सफल आयोजन
Next Article किसानों का आक्रोश फिर उभरा — प्रशासन ने टाला रेल रोको आंदोलन, सात दिन का अल्टीमेटम गन्ना भुगतान को लेकर गरमाई राजनीति, गन्ना आयुक्त पर किसानों का फूटा गुस्सा — “झूठे आश्वासन अब नहीं चलेंगे”
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

COER University में द्वितीय दीक्षांत समारोह की धूम
रूड़की February 17, 2026
National Cadet Corps ग्रुप मुख्यालय रुड़की का भ्रमण
रूड़की February 17, 2026
रोशनाबाद में ‘अस्मिता रग्बी लीग नॉर्थ इंडिया’ का आगाज़, युवाओं में दिखा जोश
खेल जगत February 17, 2026
अभिव्यक्ति 2025’ में निखरी छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा
शिक्षा February 17, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?