रुड़की, 21 मई 2025: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस, A.N.T.F. (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम जौरासी में स्थित एक बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित व नशीली दवाएं बरामद की गईं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस की इस छापेमारी में शाहरूख पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी ग्राम जौरासी को हिरासत में लिया गया, जो बिना वैध लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा था। मौके से 4800 कैप्सूल (Aceteaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine HCL), कुल 29 बोतल खांसी की सिरप, 123 टेबलेट्स और ₹3550 नकद बरामद किए गए।
बरामदगी का विवरण:
- कैप्सूल: 4800 (Aceteaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine HCL)
- खांसी की सिरप: 12 बोतल Codctuss TR, 17 बोतल kuf Relief
- नशीली टेबलेट्स: 48 अल्ट्रा किंग (0.5 mg), 75 alpha (0.5 mg)
- नकद: ₹3550
आरोपी:
- शाहरूख पुत्र मोहम्मद अनीस, ग्राम जौरासी, कोतवाली रुड़की
कार्यवाही:
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक प्रक्रिया में लिया गया है।
पुलिस टीम:
प्रभारी कोतवाली मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद थपलियाल, चन्द्रमोहन, कांस्टेबल प्रदीप भंडारी, अनूप लिंगवाल शामिल रहे।
ANTF टीम:
SI रंजीत सिंह तोमर के नेतृत्व में HC मुकेश, राजवर्धन, सुनील और सतेन्द्र चौधरी।
औषधि विभाग टीम:
ड्रग्स इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता भारती, सुश्री मेघा, अमित कुमार आज़ाद और ऋषभ धामा।
हरिद्वार पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में दहशत फैल गई है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।


