रुड़की। सोनी रोड़।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ‘मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति, रजि०’ द्वारा सफाई मित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आगामी दो नवंबर को नगर निगम सभागार, रुड़की में आयोजित होगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर. डी. शर्मा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, चेयरमैन अनिल त्यागी, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रेनू शरण, नगर आयुक्त राकेश तिवारी, तथा भाजपा नेता मयंक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
रश्मि चौधरी ने बताया कि इस समारोह में नगर की सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल स्वच्छता कर्मियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी देगा।
कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और समिति के पदाधिकारी व्यवस्था को लेकर सक्रिय हैं।


