उत्तराखंड में 4 करोड़ की ड्रग्स बरामद, हरियाणा के दो भाई गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में डाक विभाग और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने हरिद्वार और देहरादून से करोड़ों की ड्रग्स बरामद की है। इस कार्रवाई में हरियाणा के दो भाइयों की संलिप्तता सामने आई है, जो ट्रांसपोर्ट के आड़ में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।
हरिद्वार में गोदाम से ड्रग्स बरामद
एसपी क्राइम मेहरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आंचल रोड कैरियर / आंचल एक्सप्रेस के संचालक अनिल लड़वाल के गोदाम में बड़ी मात्रा में ड्रग्स स्टोर की गई है। सूचना के आधार पर छापा मारा गया, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद हुए।
देहरादून से भी हुई बरामदगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि जांच में सामने आया कि गोदाम का संचालन अनिल लड़वाल करता था, जबकि उसके कर्मचारी शमशेर सिंह, जो हरियाणा का निवासी है, ड्रग्स की सप्लाई में उसकी मदद करता था। दोनों आपस में मौसी के बेटे बताए जा रहे हैं। इस मामले में देहरादून से मलिक नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
ड्रग विभाग एक्शन में, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
ड्रग्स बरामद होने के बाद पुलिस और नारकोटिक्स विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है, और इसकी जड़ें हरियाणा से लेकर उत्तराखंड तक फैली हो सकती हैं। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
नशीले पदार्थों की तस्करी पर कसेगा शिकंजा
उत्तराखंड में नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस की कार्रवाई से ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
(नवीनतम अपडेट के लिए जुड़े रहें ‘गॉडविन लाइव’ के साथ।)


