झबरेड़ा सोनी रोड़।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन की कक्षा 12 की छात्राओं ने शनिवार को झबरेड़ा स्थित एस.आई. ग्लास फैक्ट्री का एक दिवसीय फील्ड विजिट किया।
एच.आर. रणवीर सिंह नेगी, नीरज शर्मा एवं सिद्धार्थ के निर्देशन में छात्राओं को काँच निर्माण की प्रक्रिया के साथ-साथ फैक्ट्री में लगे नवीनतम उपकरणों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार, प्रताप नारायण एवं उस्मान मौजूद रहे और उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल ने फील्ड विजिट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “इस प्रकार की शैक्षिक यात्राएँ विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करती हैं।” उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


