रुड़की (सोनी रोड़ )– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर आधारित एक प्रभावशाली प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुड़की में किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला प्रभारी दान सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा, अक्षय प्रताप सिंह सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को विस्तारपूर्वक प्रदर्शित किया गया। आयुष्मान भारत, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, उज्ज्वला योजना, वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि को चित्रों, चार्ट्स और डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा:
“मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में शासन को जनसेवा का माध्यम बनाया है। यह प्रदर्शनी भारत की उस यात्रा की गवाह है, जिसने देश को तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया है।”
डॉ. मधु सिंह ने कहा:
“यह प्रदर्शन केवल योजनाओं की झलक नहीं, बल्कि गरीब और आम नागरिक को केंद्र में रखकर भारत के पुनर्निर्माण की कहानी है।”
विधायक प्रदीप बत्रा ने मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों जैसे अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक पर प्रतिबंध, जीएसटी लागू करना और वक्फ संशोधन बिल को भारत के एकता और समानता की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया।
कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा और अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी एक सप्ताह तक आम जनमानस के लिए खुली रहेगी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी, देवी सिंह राणा, प्रदीप पाल, भीम सिंह, सावित्री मंगला, सतीश सैनी, ठाकुर संजय सिंह, नरेश शर्मा, रवि राणा, बी.एल. अग्रवाल, पूजा नंदा, आलोक गौतम, गुरजिंदर सैनी, नाथीराम सैनी, प्रिया पेगोवाल, प्रतिभा चौहान, ध्रुव गुप्ता सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, युवा, स्थानीय नागरिक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


