जिला खो-खो एसोसिएशन हरिद्वार के तत्वावधान में हरिद्वार यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित अंडर-14 द्वितीय खो-खो प्रीमियर लीग का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के विभिन्न विद्यालयों की 10 बालक एवं 10 बालिका टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष सीए सत्येंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
बालिका वर्ग:
प्रथम – ब्लॉसम स्कूल, पतंजलि
द्वितीय – पुलिस मॉडर्न स्कूल, हरिद्वार
तृतीय – मोंटफर्ट स्कूल
बालक वर्ग:
प्रथम – ब्लॉसम स्कूल, पतंजलि
द्वितीय – मोंटफर्ट स्कूल, रुड़की
तृतीय – पुलिस मॉडर्न स्कूल, हरिद्वार
जिला खो-खो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री सूरज रोर ने बताया कि इस लीग से जिले के कई नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आए हैं। एसोसिएशन का उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़कर उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है।
एसोसिएशन अध्यक्ष श्री जहीर अहमद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और अनुशासन बढ़ता है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन में उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सैम, दीपिका, धीरज सिंह, ज्योति, गौरव धीमान, अभिषेक चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए सराहना की।


