रुड़की। वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति, रुड़की और मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर देवाश्रम, रुड़की में संपन्न हुआ, जिसका शुभारंभ प्रोफेसर नवनीत अरोड़ा ने फीता काटकर किया।

शिविर का संचालन नितिन शर्मा, प्रबंधक, मेदांता हॉस्पिटल नोएडा द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. प्रशांत, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, और डॉ. रिधिमा त्यागी, हृदय रोग विशेषज्ञ, के साथ चिकित्सा टीम में हिना, सरिता, रजनी, आनंद सक्सेना, सुधीर कुमार और आशुतोष सैनी ने उपस्थित होकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद किर ने शिविर की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति का आभार जताया। समिति के अध्यक्ष कर्नल एम.पी. शर्मा ने मेदांता हॉस्पिटल की पूरी मेडिकल टीम का धन्यवाद किया और कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा हेतु भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी मरीजों को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गईं।
शिविर में वानप्रस्थी विनोद मिश्रा, जयकुमार शर्मा, मा. बंगाल सिंह, कर्नल राजीव शर्मा, कर्नल पी.जी. रॉय, प्रो. राजेश चंद्रा, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, राजेसिंह डंगवाल, विनोद शर्मा, अरविंद गर्ग, आर.सी. गुप्ता, ललित शर्मा, रामगोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
इस शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ परामर्श प्रदान कर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।


