वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत रुड़की में जागरूकता सभा का आयोजन
दिनांक: 5 मई 2025 | स्थान: रुड़की, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत आज रुड़की में एक महत्वपूर्ण जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता, संरक्षण और जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जनमानस को जागरूक करना था। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभा की अध्यक्षता करते हुए हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा:

“वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सामाजिक उत्तरदायित्व है। यह पहल प्रशासनिक से अधिक एक जन सरोकार का विषय है। भाजपा सरकार वक्फ संपत्तियों के जनकल्याणकारी उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है।”
उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स ने वक्फ बोर्ड की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण, जीआईएस मैपिंग और कानूनी कार्रवाई के माध्यम से अवैध कब्जों पर प्रभावी रोक लगाई जा रही है।
“वक्फ सम्पत्तियाँ अल्पसंख्यकों की धरोहर हैं और इनका उपयोग समाज के पिछड़े, गरीब और वंचित वर्गों के हित में होना चाहिए।”
भाजपा ज़िला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा:
“वक्फ सुधार सांप्रदायिक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का विषय है।”
प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मुफ्ती वजाहत हुसैन काशमी ने कहा:
“वक्फ का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियाँ नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता भी है। पारदर्शिता लाकर समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुँचाया जा सकता है।”
रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा ने कहा:
“वक्फ सुधार राज्य की सामाजिक संरचना को मजबूती देने वाला प्रयास है। सरकार न्याय और विकास के हर कदम का समर्थन करती है।”
सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, धर्मगुरु और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में एक संयुक्त अपील जारी की गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों से वक्फ सुधार अभियान में सहयोग देने की अपील की गई।
उल्लेखनीय उपस्थिति:
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राज्य मंत्री देशराज करनवाल, जिला प्रभारी दान सिंह रावत, पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन, रानी देवयानी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, ललित मोहन अग्रवाल, प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, राजपाल सिंह, मास्टर सत्यपाल, शोभाराम प्रजापति, मुनिश सैनी, सुशील त्यागी, दिनेश पंवार, सोनू धीमान, सतीश सैनी, मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम, सौरभ गुप्ता, सावित्री मंगला, पंकज नंदा, बी एल अग्रवाल, प्रतिभा चौहान, पूजा नंदा, अनीस गॉड, अफजाल अली, धीर सिंह, अनीस अहमद, यूसुफ मालिक, रिंकू प्रधान, राजेश सैनी, प्रिया पेगोवाल, ममता राणा, अनिल चौधरी, सुमित अग्रवाल, बृज मोहन सैनी, देवी सिंह राणा, मुदप त्यागी, भीम सिंह, कदम सिंह, वेद टेक वल्लभ, रवि राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


