लिब्बरहेड़ी।
गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर राज्य की सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों में गन्ना क्लिनिक एवं परामर्श केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को गन्ना विकास समिति लिब्बरहेड़ी में गन्ना क्लिनिक एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन समिति की अध्यक्ष नीशू राठी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर नीशू राठी ने बताया कि गन्ना मंत्री के निर्देशानुसार खोले गए इस परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य गन्ना कृषकों को त्वरित और प्रभावी सलाह उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से किसानों को औसत उपज बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन, गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीटों की समय पर पहचान और समाधान, उर्वरक प्रबंधन, बीज एवं भूमि उपचार, नवीन गन्ना किस्मों की जानकारी तथा वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह गन्ना क्लिनिक एवं परामर्श केंद्र प्रत्येक कार्यदिवस में खुला रहेगा, जहां किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक गन्ना विकास निरीक्षक एवं एक गन्ना पर्यवेक्षक की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी।
कार्यक्रम में सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार कपिल मोहन, सुशील राठी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदित्य कुमार, सचिव प्रभारी अनन्त सिंह, संचालक पवन सैनी, रोहित प्रधान, मोनू प्रधान, अवनीश चेयरमैन, पारुल कुमार, रोबिन कुमार, सोनू जमींदार, सोनित चौधरी, अवनीश बब्बू, सतेन्द्र कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक अक्षय शर्मा, शैलेश कुमार सहित समस्त गन्ना पर्यवेक्षक एवं समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।
गन्ना क्लिनिक एवं परामर्श केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


