By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: रोड़ समाज की बेटियाँ बोले – अब हमारी बारी है, खेल से समाज तक पहचान हमारी है
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > खेल जगत > रोड़ समाज की बेटियाँ बोले – अब हमारी बारी है, खेल से समाज तक पहचान हमारी है
खेल जगत

रोड़ समाज की बेटियाँ बोले – अब हमारी बारी है, खेल से समाज तक पहचान हमारी है

Soni Ror
Last updated: October 16, 2025 3:34 am
Soni Ror
Share
3 Min Read
SHARE

“रोड गर्ल्स स्पोर्ट्स महाकुंभ 2026 ” संभावित फ़रवरी माह में आयोजित होने जा रहा “रोड गर्ल्स स्पोर्ट्स महाकुंभ 2026” न केवल एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह समाज में बेटियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और एकता का सशक्त संदेश देने जा रहा है। विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए यह आयोजन प्रेरणा का स्रोत है जो भविष्य में फौज, पुलिस या अन्य भारतीय सेवाओं में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

विदि चौधरी, सेंटेंस स्कूल रुड़की की एनसीसी छात्रा, ने इस प्रतियोगिता को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा —

“यह आयोजन उन सभी बालिकाओं के लिए बेहद खास है जो अपने अंदर देश सेवा का सपना रखती हैं। एनसीसी की ट्रेनिंग के दौरान हम अनुशासन, परिश्रम और संयम सीखते हैं, और यह रेस प्रतियोगिता हमें मानसिक व शारीरिक रूप से और मजबूत बनाएगी।”

विदि बताती हैं कि उन्हें यह प्रेरणा अपने परिवार से मिली है। मेरे पापा सामाजिक सेवा से जुड़े रहते हैं और रुड़की व रोड़ समाज के लोगों के साथ हमेशा अग्रणी रहते हैं। हमारे घर का माहौल भी सेवा और सहयोग का उदाहरण है —

“हमारे पापा पूरा दिन लोगों के काम में लगे रहते हैं। रुड़की का हर नागरिक उन्हें अपना मानता है। जब हम कहीं जाते हैं और लोग कहते हैं ‘यह उनके बच्चे हैं’, तो हमें बहुत गर्व होता है। यह प्यार, यह अपनापन हमारे लिए आशीर्वाद है।”

विदि आगे कहती हैं कि यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ाएगा, बल्कि समाज की एकता को भी मजबूत करेगा।

“रोd समाज की लड़कियां बहुत मेहनती, बहादुर और संस्कारी हैं। हम स्कूल में एनसीसी की परेड में भी घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन थकान से पहले हमें अपने डीएनए पर गर्व होता है। हम चाहते हैं कि इस प्रतियोगिता में हर लड़की हिस्सा ले  ताकि समाज को दिखा सकें कि बेटियाँ भी अब हर क्षेत्र में आगे हैं।”

उन्होंने अपने सभी सहपाठियों और समाज की युवतियों से आग्रह किया कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि यह आयोजन सिर्फ़ एक खेल नहीं बल्कि सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव है।

विदि चौधरी ने अंत में कहा —

“मैं अपने बाबा जी पापा, मम्मी और समाज के सभी वरिष्ठ जनों का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने हमें ऐसा माहौल दिया, जिसमें सेवा, संस्कार और सामाजिकता जीवन का हिस्सा हैं। इस रेस प्रतियोगिता के माध्यम से हम न केवल शरीर से, बल्कि विचारों से भी मजबूत बनेंगे।”

You Might Also Like

जनपद स्तरीय शैक्षिक, एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रोशनाबाद में प्रारंभ

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य जलाभिषेक व श्रृंगार श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा ने की लोक-कल्याण की कामना

रुड़की में पाँचवीं राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप संपन्न, बालक वर्ग में हरिद्वार और बालिका वर्ग में देहरादून बनी विजेता

इंटर स्कूल एथलेटिक मीट में विजडम ग्लोबल स्कूल बना चैंपियन हरिद्वार यूनिवर्सिटी में द्वितीय इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट का सफल आयोजन

आईआईटी रुड़की में सिल्वर जुबली रीयूनियन: 2000 बैच ने 3 करोड़ रुपये का दिया योगदान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भ्रष्टाचार की सड़कों पर जलती ज़िंदगियाँ, जैसलमेर हादसा देश के तंत्र पर सवाल
Next Article जनपद स्तरीय शैक्षिक, एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रोशनाबाद में प्रारंभ
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

COER University में द्वितीय दीक्षांत समारोह की धूम
रूड़की February 17, 2026
National Cadet Corps ग्रुप मुख्यालय रुड़की का भ्रमण
रूड़की February 17, 2026
रोशनाबाद में ‘अस्मिता रग्बी लीग नॉर्थ इंडिया’ का आगाज़, युवाओं में दिखा जोश
खेल जगत February 17, 2026
अभिव्यक्ति 2025’ में निखरी छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा
शिक्षा February 17, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?