रुड़की, 11 जून 2025 – हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और गंगनहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर चौक स्थित स्पा सेंटर “20-20” पर छापेमारी कर अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 महिलाओं और एक पुरुष को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पुरुष की पहचान सौरभ सैनी पुत्र अचपाल सिंह, निवासी ग्राम हलवान मस्त, थाना फतेहपुर (सहारनपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मलिक गुरमीत सिंह पुत्र मदन, निवासी सहारनपुर को भी आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक, गुरमीत सिंह की मंगेतर बताई जा रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस को नकदी, कंडोम और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (Prevention) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।


