रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर को प्रस्तावित ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्की राज सैनी ने की, जबकि संचालन इंजीनियर वैभव सैनी ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन रैली में भाग लेकर इसे सफल बनाएंगे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के संघर्ष को मजबूती दें और राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाएं।
पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि यह समय चुनौतीपूर्ण है और संविधान की मजबूती के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को रैली में भाग लेना चाहिए। पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने भी अपने समर्थकों के साथ रैली में शामिल होने का भरोसा दिलाया।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान रुड़की के वरिष्ठ पत्रकार सूरज वर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
बैठक में राजकुमार सैनी, विकास त्यागी, प्रणय प्रताप सिंह, हाजी नौशाद अली, समीर खान, कलीम खान, आदेश सैनी, संजय गुड्डू, अजय चौधरी, डॉ. हरविंदर सिंह, राव गफ्फार राणा, मदनपाल भड़ाना सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


