रुड़की।सोनी रोड़। दिनांक 20 अगस्त 2025,
बुधवार को रुड़की-दिल्ली रोड पर ग्राम मोहनपुरा स्थित सेंट्रम होटल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंगलौर से रुड़की आ रही बस (संख्या UA 07 P 1942) और रुड़की से मंगलौर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में पास से गुजर रही एक ई-रिक्शा (संख्या UK 17 ER 5765) और बाइक स्प्लेंडर (संख्या UP 14 AJ 4267) भी चपेट में आ गए। हादसे में ई-रिक्शा, बाइक और ट्रैक्टर पर सवार कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वर्तमान में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घायलों की सूची इस प्रकार है—
- इनाम पुत्र इरफान, निवासी ग्राम जोरासी, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, उम्र 30 वर्ष (ट्रैक्टर चालक)
- अतुल प्रजापति पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम अखलोर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), उम्र 29 वर्ष (बाइक चालक)
- हनी पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम चन्दसारा, थाना प्रतापुर, मेरठ (उ.प्र.), उम्र 27 वर्ष (बाइक सवार)
- साजिद पुत्र सगीर, निवासी कस्बा मंगलौर, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार (ई-रिक्शा चालक)
- ओमकार पुत्र सुधीर, निवासी आकाशदीप कॉलोनी, शंकर आश्रम के पास, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार (ई-रिक्शा सवारी)
पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

