रुड़की, 13 जून — अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में असमय जान गंवाने वालों की आत्माओं की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना लिए ब्राह्मण समाज ने मोक्षदायिनी मां गंगा जी की विशेष पूजा व हवन किया।
कार्यक्रम में भाजपा उत्तराखंड व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने शोक व्यक्त किया और घायलों की दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना मां गंगे से किया। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी मृतकों की आत्माओं की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित किया। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने मां गंगा से निवेदन किया कि दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान किया जाये और घायलों की रक्षा महामृत्युंजय भगवान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने वालों में आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, पंडित अरुण शर्मा, पंडित देवेंद्र शर्मा, पंडित राजकुमार कौशिक, आचार्य रजनीश शास्त्री, आदित्य शर्मा, ललित शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जन मौजूद रहे।


