रुड़की: सोनी रोड़ : SSDPG डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने आज “अभिव्यक्ति की आज़ादी” विषय पर एक भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह कला महाकुंभ न केवल रंगों से सजा था, बल्कि वेस्ट मटेरियल से बनाए गए अनोखे आर्टवर्क्स ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।

छात्राओं की 15 दिनों की कड़ी मेहनत रंग लाई, जहाँ हर चित्र एक कहानी कहता नजर आया। प्रदर्शनी को देखकर दर्शक, शिक्षक और विशेष अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए।

कॉलेज समिति के सचिव श्री सौरभ भूषण शर्मा ने अन्य सदस्यों के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया और छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा, “पेपर पर रंग भरने से जीवन में भी रंग भरे जा सकते हैं।”
यह आयोजन विद्यार्थियों के भीतर छिपी कला और संवेदनाओं को मंच देने का उत्कृष्ट प्रयास रहा।
@highlight #roorkeecity #PushkarSinghDhami #watch #college


