रुड़की। रविवार सुबह को शहर में आध्यात्मिक वातावरण उस समय और अधिक पवित्र हो उठा जब श्री श्री 1008 पंडित राम गोपाल शर्मा जी के सुपुत्र 🌸 गद्दीनशीन महाराज पंडित हर प्रसाद शर्मा जी 🌸 का रुड़की आगमन हुआ। उनके शहर पहुंचने पर भक्तों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
महाराज जी के स्वागत के लिए श्रद्धालु सबसे पहले दुर्गा चौक पर एकत्र हुए, जहां से शोभायात्रा के रूप में स्वागत जुलूस निकाला गया। इसके पश्चात श्री दुर्गा मां मंदिर समिति द्वारा मां दुर्गा के दरबार में महाराज जी का विशेष पूजन-अभिषेक एवं भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत हरमिला धर्मशाला में सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके बाद आरती का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं महाराज पंडित हर प्रसाद शर्मा जी ने आरती संपन्न कराई। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण और भंडारे का सुंदर आयोजन भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर चौधरी गजे सिंह, ओमपाल, अजय गुप्ता, आलोक खन्ना, सुखपाल शर्मा, गोविंद, विकास अग्रवाल, रामगोपाल कंसल, अमित अग्रवाल, राजकुमार, विकास गुप्ता, संजय सिंघल, अनुज जिंदल, चंद्रप्रकाश बाटा एवं वी.के. जिंदल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भक्तों में महाराज जी के आगमन को लेकर उत्साह देखने लायक था। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।


