कोतवाली रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
रुड़की, 11 अक्टूबर सोनी रोड़
नशा तस्करी के खिलाफ कोतवाली रुड़की पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने शनिवार को एक अभियुक्त को 4.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में गश्त एवं चेकिंग के दौरान लालकुर्ती मोहनपुरा फ्लावर के पास से एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अजीत कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी गोलभट्टा, पोस्ट मिलाप नगर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 367/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।


