- रुड़की, 13 जून — जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम किया, साथ ही अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा शांति के लिए मौन रखा गया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने इंदिरा हृदयेश का स्मरण किया और उनके अभूतपूर्व योगदान की सराहना की, साथ ही उनके प्रयासों से राज्य ने अभूतपूर्व तरक्क़ी किया था। प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने उनके निष्पक्ष शासन, कुशल नेतृत्व और जनसेवा की तारीफ किया, जिसके लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, उम्मेद गाज़ी, मकसूद हसन, विक्रांत पुंडीर, आशीष सिंह, पंडित नरेंद्र शर्मा, विजय परमार, सौरभ त्यागी, हार्दिक त्यागी सहित अनेक नेता मौजूद रहे।


