पुष्कर धामी सरकार के 3 साल पूरे, प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के 3 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज देहरादून में विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिनमें साइकिल यात्रा, योग सत्र और कार्यकर्ता संबोधन प्रमुख रहे। इन कार्यक्रमों में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे और उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

रुड़की में कल होगा भव्य बहुउद्देशीय शिविर

उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल रुड़की के नेहरू स्टेडियम में एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रदीप बत्रा करेंगे। इस आयोजन में जनता और सरकार दोनों साथ मिलकर संवाद करेंगे और सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी।

इस कार्यक्रम में रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किए जाएंगे।
नेहरू स्टेडियम में तैयारियों का जायजा
कल होने वाले इस आयोजन को लेकर आज दिनभर नेहरू स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया गया। विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल और प्रशासनिक अधिकारी बार-बार स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, और अन्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बनी हुई है।
इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनता के जुटने की संभावना है, जहां सरकार अपने 3 साल के सेवा और सुशासन के नारे को साकार करते हुए अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच रखेगी।


