प्यार, शादी, चुनाव और अब तलाक – दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा की लड़ाई की असली वजह क्या?
कभी खेल की दुनिया का चमकता सितारा और आदर्श जोड़ी माने जाने वाले इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा की शादी अब तलाक की लड़ाई में बदल चुकी है। 7 साल तक डेट करने और 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस जोड़े की राहें अब अलग हो गई हैं।

कैसे बदला प्यार का रिश्ता तलाक की जंग में?
दोनों की मुलाकात 2015 में रोहतक के मैराथन इवेंट में हुई थी, जहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों खेल जगत में नाम कमा रहे थे—स्वीटी बूरा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन बनीं, जबकि दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान बने। 2024 में दोनों राजनीति में भी उतरे और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

झगड़े की असली वजह – पैसा, जमीन या कुछ और?
चुनाव हारने के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। स्वीटी बूरा ने हिसार एसपी के पास शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें शादी में करोड़ों रुपए खर्च होने की बात कही गई। वहीं, दीपक हुड्डा का दावा है कि स्वीटी बूरा के माता-पिता ने ब्याज पर पैसे देने के बहाने उनकी जमीन और पैसे हड़प लिए।
क्या तलाक के पीछे संपत्ति विवाद है?
जहां स्वीटी बूरा लगातार तलाक की मांग कर रही हैं, वहीं दीपक हुड्डा इसे टाल रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या इस तलाक की असली वजह सिर्फ रिश्तों में आई दरार है, या फिर इसके पीछे पैसों और प्रॉपर्टी का खेल छिपा है?


