रुड़की (सोनी रोड़ ):आज रुड़की के प्रेम नगर मंदिर प्रांगण में पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर भारत रक्षा मंच के बैनर तले एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती रश्मि चौधरी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय श्री रघुनाथ जी ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्रीमती सरस्वती रावत, प्रदेश महामंत्री अजीत चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मितुषी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा नंदा, तथा रुड़की नगर की जिला अध्यक्ष गीता गार्गी की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गौरवशाली बना दिया।

कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिन्होंने अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। श्रीमती रश्मि चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि —
“अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान महिलाओं के जीवन से हमें नारी शक्ति, सेवा और शासन की प्रेरणा मिलती है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करना चाहिए।”

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी पर भी विशेष बल दिया गया। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया गया।
यह आयोजन न केवल इतिहास की महान नारी शक्ति को श्रद्धांजलि था, बल्कि समाज को जागरूक और संगठित करने का भी सशक्त प्रयास रहा।
रिपोर्ट: गॉडविन लाइव, रुड़की


