हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में गुरुवार को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र में मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा से नितिन शर्मा (डिप्टी मैनेजर) और शरण चरण (क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर) ने छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता देने, CPR तकनीक और जीवनरक्षक उपायों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से छात्रों को वास्तविक स्थितियों में BLS के सही उपयोग की जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग विभाग की प्रिंसिपल जिया सजीव ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के व्यावहारिक कौशल विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

सत्र में फैकल्टी सदस्य संजय कुमार, सोनिया चौधरी, प्रशांत, मानसी और माधुरी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों में आपातकालीन परिस्थितियों को संभालने की जागरूकता और क्षमता में वृद्धि हुई।
कार्यक्रम में प्रो-वीसी रमा भार्गव, प्रो-वीसी आदेश आर्य, प्रो-वीसी सम्राट विवेकानंद खन्ना, डायरेक्टर विपिन सैनी और रजिस्ट्रार सुमित चौहान भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।


