हरिद्वार। Cricket Association of Uttarakhand के तत्वावधान में आयोजित 9वीं डिस्ट्रिक्ट लीग हरिद्वार का फाइनल मुकाबला दूसरे दिन रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। दो दिवसीय खिताबी मुकाबले में Passionate Cricket Academy, रुड़की और Prakash Sports Academy, हरिद्वार के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
दूसरे दिन खेल शुरू होते ही प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी ने संतुलित बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। Passionate क्रिकेट अकादमी ने भी वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन निर्णायक क्षणों में प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी ने बेहतर संयम दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पूरे टूर्नामेंट में Passionate क्रिकेट अकादमी के ऑलराउंडर आशीष चौधरी का प्रदर्शन चर्चा का केंद्र रहा। उन्होंने बल्ले से अहम पारियां खेलीं और गेंद से कई महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तथा बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रमुख पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: आशीष चौधरी
बेस्ट बॉलर: आशीष चौधरी
बेस्ट बैट्समैन: मननवर अली
Passionate Cricket Academy के मनीष गौर, वासुदेव सैनी, दिव्यांश चौधरी, आयुष चौहान व दीपक (टीम कोच – आनंद) ने भी टूर्नामेंट में उल्लेखनीय योगदान दिया।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 22 टीमों की भागीदारी वाली इस लीग ने जिले में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट को नई दिशा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान किया।
9वीं डिस्ट्रिक्ट लीग: खिताबी मुकाबले में प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी का जलवा

Leave a Comment Leave a Comment

