रुड़की के दुर्गा मां मंदिर के 25 वर्ष पूर्ण, नवरात्रि पर भव्य आयोजन और विशेष पूजा-अर्चन

रुड़की शहर के प्रतिष्ठित श्री दुर्गा मां मंदिर, दुर्गा चौक में इस वर्ष का नवरात्रि महोत्सव बेहद खास होने जा रहा है। इस पावन मंदिर की स्थापना को 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिसे लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। नवरात्रों के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और 25 साल पूरे होने के शुभ अवसर पर 22 अप्रैल को विशेष मां की #चौकी का आयोजन होगा, जबकि 23 अप्रैल को #विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
नवरात्रि

विशेष आयोजन
सुबह 5:30 बजे: मां दुर्गा की विशेष पूजा
सुबह आरती: भक्तों के लिए पूरे दिन #मंदिर खुला रहेगा
शाम 6:15 बजे: विशेष आरती और हवन
रात में भजन-कीर्तन:श्रद्धालु भक्ति में लीन होंगे
25वीं वर्षगांठ पर विशेष उत्सव, 22 अप्रैल एवं 23 अप्रैल को होंगे विशेष कार्यक्रम
मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा जी ने बताया कि इस बार नवरात्रि पर मंदिर के 25 साल पूरे होने पर 22 अप्रैल को माता की चौकी एवं 23 अप्रैल को विशाल भंडारा को भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उमा अग्रवाल ने बताया कि पूरा अप्रैल महीना विशेष भक्ति और धार्मिक आयोजनों से भरा रहेगा। शहरभर में प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में आकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
रुड़कीवासियों से अपील की जा रही है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में मंदिर में आकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस ऐतिहासिक उत्सव के साक्षी बनें।
श्री दुर्गा मां मंदिर के मुख्य पुजारी #रोहित सेवाराम शास्त्री एवं आचार्य राजकुमार कौशिक
अनिल अग्रवाल सत्येंद्र पाल, सोनी रोड, सुमित कुमार, पंकज गुप्ता, मोहित बाड़ी


