छात्रों की कला, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम
रुड़की। हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की परिसर में विंटर कार्निवल-2025 का शुभारंभ मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को हुआ। इस आयोजन ने सर्दियों के मौसम में छात्र-छात्राओं के उत्साह, रचनात्मकता और ऊर्जा को नया मंच दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रस्तुतियों, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों ने पूरे परिसर को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के तहत ओपन माइक में छात्रों ने कविताएं, कहानियां, गीत और अपने विचार साझा किए। ट्रेजर हंट प्रतियोगिता ने छात्रों में टीमवर्क और रोमांच का अनुभव कराया। वहीं टैरो कार्ड रीडिंग और डीजे नाइट आकर्षण का केंद्र बनीं, जहां विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्निवल में विभिन्न फूड स्टॉल्स के माध्यम से गर्मागर्म स्ट्रीट फूड और सर्दियों के स्वाद का भी लोग आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा छात्रों द्वारा नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजन का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना, आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना और कॉलेज जीवन को और अधिक जीवंत बनाना है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सहयोग की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में रिधिमा, रोहित राणा, तरुण, शुभम, सिम्मी, मिली, अर्णव, अक्षत, ऋषि, अनिकेत, आदित्य मिश्रा और आर्यावर्त सहित अनेक छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।
यूनिवर्सिटी की मीडिया टीम ने बताया कि विंटर कार्निवल-2025 आने वाले दिनों में भी विभिन्न गतिविधियों के साथ जारी रहेगा और यह कार्निवल विद्यार्थियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।


