रुड़की: नगर निगम रुड़की द्वारा आरंभ की गई गंगा आरती इन दिनों क्षेत्र में आस्था और चर्चा का केंद्र बन चुकी है। मेयर अनीता अग्रवाल की पहल पर शुरू हुई यह आरती लगातार लोकप्रियता की ऊंचाइयों को छू रही है।

गंगा आरती के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति ने इसे एक खास पहचान दिलाई। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और आज हरिद्वार से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी आरती में भाग लेकर इसे और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया।

हर दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग आरती में भाग लेने पहुंच रहे हैं।
इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहल का श्रेय मेयर अनीता अग्रवाल, उनके पति ललित मोहन अग्रवाल और नगर निगम रुड़की की समर्पित टीम को जाता है, जिन्होंने मिलकर इसे एक भव्य और अनुकरणीय आयोजन में बदल दिया है।
गंगा आरती ने न सिर्फ रुड़की की धार्मिक छवि को निखारा है, बल्कि नगर के सांस्कृतिक विकास की दिशा में भी एक नई मिसाल कायम की है।


