गोरखपुर में शादी का ‘डबल धमाका’: एक दिन में दो दुल्हनें, प्रेमिका से कोर्ट मैरिज और रात में फेरे!
गोरखपुर के हरपुर बुदहट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने एक ही दिन में दो शादियां कर डाली। सुबह प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की और रात में परिवार की पसंद की लड़की से फेरे लिए।
प्रेमिका को जब इस धोखे का पता चला, तो वह युवक के घर पहुंची, लेकिन उसे भगा दिया गया। प्रेमिका का दावा है कि वे चार साल से रिलेशनशिप में थे, मंदिर में शादी भी की थी और लिव-इन में रहे। इस दौरान युवक ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया।
युवक ने प्रेमिका को कोर्ट मैरिज का झांसा देकर उसे शांत रखने की कोशिश की, लेकिन असल में परिवार की मर्जी से दूसरी शादी कर ली। जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो आरोपी युवक और उसके परिवार वाले फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया है।


