श्री मां दुर्गा मंदिर दुर्गा चौक पर अष्टमी के पावन अवसर पर होगा भव्य आयोजन
मंदिर में होगा विशाल हवन, आरती में पहुंचे कई गणमान्य लोग
रुड़की। श्री मां दुर्गा मंदिर दुर्गा चौक पर 5 अप्रैल को अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस विशेष दिन पर मंदिर को आकर्षक रूप से फूलों से सजाया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि मंदिर सुबह 4:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। सुबह 5:00 बजे समिति की ओर से विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी, जिसके साथ ही प्रसाद वितरण का शुभारंभ होगा।
दोपहर 3:00 बजे मंदिर प्रांगण में विशाल हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज़ से श्रद्धालु आहुति देने पहुंचेंगे। हवन का संचालन पंडित रोहित शास्त्री करेंगे। कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं सोनी रोर ने बताया कि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में हर साल वृद्धि हो रही है। मंदिर भले ही 25 वर्ष पुराना हो, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था 2500 साल पुरानी परंपरा जितनजबूत है।
शाम की आरती में कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। अमर उजाला उत्तराखंड के नंबर वन अखबार के रुड़की सेंटर से दीपक मिश्रा अपने परिवार सहित आरती में शामिल हुए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शौर्य सैनी एवं उनके पिताजी शिल चंद सैनी भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। आरती में डॉ. पूनम गुप्ता अपने पति के साथ उपस्थित रहीं।
समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर मंदिर पहुंचे और इस पावन अवसर पर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।


